गोरखपुर में खौफनाक मामला! कुत्ते के काटने से भैंस की मौत, दूध पीने वाले 30 लोग पहुंचे अस्पताल
गोरखपुर के उरवा छेत्र से एक चौकने वाली खबर सामने आई है। जहां एक पागल कुत्ते के काटने से भैस में रेबीज संक्रमित होने से उसकी मौत हो गई उसका दूध गांव के करीब 30 लोग नियमित रूप से पी रहे थे जिन्हे एंटी-रेबीज वैक्सीन लगायी जा रही है
यह घटना गोरखपुर के बेसहनी गाँव की बताई जा रही है जानकारी के मुताबिक़ करीब दो महीने पहले एक आवारा और संदिग्ध कुत्ते ने भैस को काट लिया था, शुरुवात में इसे किसी ने गंभीरता से नहीं लिया लेकिन कुछ समय बाद भैंस ने अचानक खाना-पीना छोड़ दिया और उसकी तबीयत लगातार बिगड़ने लगी।
जब पशु चिकित्सक को बुलाकर जांच कराई गई, तो पता चला कि भैंस रेबीज जैसी खतरनाक बीमारी से संक्रमित हो चुकी है। इलाज की कोशिशें की गईं, लेकिन 17 अप्रैल को भैंस ने दम तोड़ दिया।
अब इस घटना में सबसे बड़ी चिंता की बात यह सामने आई कि जिस भैंस की मौत हुई, उसका दूध गांव के करीब 30 लोग नियमित रूप से पी रहे थे। जैसे ही दूध का सेवन कर रहे लोगो को पता चला वे डर और घबराहट के साथ तुरंत उरुवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने समझाया फिर सभी को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई।
उरुवा पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जेपी तिवारी ने बताया कि यदि किसी रेबीज संक्रमित पशु का कच्चा दूध पिया जाए तो जोखिम हो सकता है, लेकिन यदि दूध को अच्छी तरह उबालकर या चाय बनाकर सेवन किया गया हो, तो संक्रमण का खतरा काफी कम हो जाता है।
